Friday, April 10, 2015

बड़ी नटखट है वो...!!

बड़ी नटखट है वो...!!
अजब गजब शैतानियाँ करती है,
अधिकतर बिना बताये यूं ही,
काट लेती है..!!

जब पहली बार मैंने उसे देखा ,
और
स्पर्श किया उसने काट लिया था.
लेकिन क्यूंकि मुझे वो एक ही नजर में,
पसंद आ गयी थी..!!
साथ ले आया अपने..!!

अब जब यह बहुत पुरानी हो गयी है.
अक्सर काट लेती है..!!
भगवान को मानती है,
लेकिन मंदिर के अन्दर कभी नहीं जाती..!!

यह मेरी चमड़े की चप्पल,
अब बदलनी ही पड़ेगी...!!

No comments:

Post a Comment